फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले रातोंरात चमका दिया गांव बासौली

विज्ञापन
बागपत :::::::::: सीएम के आगमन से पूर्व गड्ढा मुक्त की गई बासौली गांव की ओर जाने वाली सड़क। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे रिसेप्शन में रविवार सुबह गांव बासौली आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

तीन सड़कों को पीडब्ल्यूडी ने बनाया तो गांव के रास्ते व गलियां भी चमका दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। बासौली गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले ही प्रशासन ने रातोंरात सड़कें बनवा दीं। गांव पूरी तरह चमका दिया। मुख्यमंत्री रविवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे के रिसेप्शन में आएंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी आएंगे। इसे लेकर शनिवार को आईजी, डीएम व एसपी ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, प्रशासन की इस कवायद पर ग्रामीण का कहना था कि भगवान करे ... मुख्यमंत्री यहां जल्दी-जल्दी आए।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बृहस्पतिवार शाम प्रशासन के पास पहुंचा। इसके साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मेघालय व केरल के राज्यपाल का कार्यक्रम भी प्रशासन को मिला है। ये सभी बासौली गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य के रिसेप्शन में शामिल होंगे। इसके चलते प्रशासन ने बासौली के आसपास सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया। हालांकि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से आएंगे। इसलिए दो हेलीपैड बनाए हैं। प्रशासन को लगता है कि वह गाड़ी से आसपास किसी भी जगह का कार्यक्रम बना सकते हैं। इसलिए जिवाना टोल से बासौली गांव तक करीब दो किमी की सड़क को रातोंरात बनाया। इसके अतिरिक्त दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से बरवाला होते हुए बासौली गांव तक करीब तीन किमी सड़क बनाई गई है। बासौली गांव के बीच से निकल रही नहर के किनारे चार किमी सड़क बनाई गई है। इसके साथ ही बासौली के सभी रास्तों की सफाई करा दी है।
विज्ञापन

अफसर नहीं बना रहे थे सड़क, अब सूरत ही बदल गई
बासौली के पूर्व प्रधान कुलदीप तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते प्रशासन ने गांव के आसपास की सभी सड़कों का निर्माण करा दिया है। इससे गांव व आसपास के गांवों के लोगों फायदा होगा। ग्रामीण सेवाराम का कहना है कि पहले अधिकारी सड़क नहीं बना रहे थे। गांव के रास्तों पर गंदगी पसरी थी। अब कई दिन से गांव पूरी तरह बदला हुआ दिख रहा है। इस तरह की व्यवस्था समय-समय पर होती रहे तो गांवों की हालत बदल जाएगी। साथ ही कहा कि भगवान करे, मुख्यमंत्री यहां जल्दी-जल्दी आते रहे, ताकि गांव की व्यवस्था सुधरती रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने व्यवस्था देखी
आईजी प्रवीण कुमार भी बासौली पहुंचे और एसपी नीरज कुमार जादौन के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही डीएम राजकमल यादव व अन्य अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें