फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा पर पाप जब देखो तो यशोदा नंद हो जाओ- शोभा सचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद एंव डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान, प्रबंधक दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य केके त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने छात्रों से कहा कि माता पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने देखते हैं। प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है कि वे अपने माता-पिता के सपने हर परिस्थिति में पूरा करें। काव्यपाठ की शुरुआत करते हुए कवयित्री शोभा सचान ने कहा कि धरा पर पाप जब देखो यशोदा नंद हो जाओ, नए आयाम रच दो तुम विवेकानंद हो जाओ। कवि सुशील ने कहा कि मैं वो परिंदा हूँ जो मरकर भी अपने वतन के लिए जिंदा हूँ। कवि भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि बेटी वस्तु हो गई संसार की, मत तोलो इन्हें, ये भूखी है प्यार की।
कवि डॉ. चेतन आनंद ने कल जमाने में तुम्हारा यश बहुत बढ़ जाएगा, ए चिरागों आंधियों का सामना करते रहो। कवि देवेंद्र देव मिर्जापुरी ने कहा लेने को तरसते हैं जन्म यहां देवता, मेरे देश की माटी को नमन है। कवि योगेंद्र सुंदरियाल ने एक बार युद्ध तो छेड़ो तुम, मैं अपनी हड्डी दधीच कर दूंगा, कवि अजय तोमर ने सोए हुए लोगों को जगाना तो आसान है, जागते हुए लोगों को जगाओ जो कुछ बात बने। कवि रामशरण सिंह सारथी ने कहा कि जिन्होंने जान देकर भी वतन की लाज रखी उन शहीदों की शहादत को नमन करना जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कवि सम्मेलन में आयुष तोमर, विन्नी तोमर, काजल, पलक नेहवाल, शुभम तोमर, अंतरराष्ट्रीय एथलीट इलम चंद इंसा, संदीप दहिया, दरोगा ओमवीर तोमर, देशपाल कौशिक, सोहनवीर सिंह, आरआरडी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें