फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवेल्स शोरूम में हुए विक्रम हत्याकांड ने फिर पकड़ा तूल.......

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए सीबीसीआईडी टीम ने नगर में डाला डेरा
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजा था मामला, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया था जाम
मृतक के भाई ने उठाई थी सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पर स्थित हैवेल्स शोरूम में विगत वर्ष हुए विक्रम हत्याकांड ने फिर तूल पकड़ा लिया है। यह मामला लखनऊ तक गूंजा था और मृतक के भाई ने शासन से इस हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराएं जाने की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर में सीबीसीआईडी की टीम ने डेरा डाल लिया है। सीबीसीआईडी टीम हत्याकांड की बारीकी से जांच शुरू कर दी।
उल्लेखनीय है कि मीरापुर पट्टी निवासी 23 वर्षीय विक्रम पुत्र अभिमन्यु बावली रोड पर स्थित हैवेल्स शोरूम में 15 साल से नौकरी करता था। विगत वर्ष 30 अप्रैल दिन मंगलवार को लूटपाट के विरोध में शोरूम में उसकी गोली मारकर हत्या की। इसके बाद परिजनों ने शोरूम मालिक के बेटे प्रशांत पुत्र बिजेंद्र पाल पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए बिजरौल-बावली रोड पर शव को रखकर जमकर हंगामा भी किया था। वहीं शोरूम मालिक के बेटे प्रशांत पुत्र बिजेंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विक्रांत की हत्या कर उनकी लाइसेंसी राइफल लाखों की नगदी व सोने के जेवरात लूटने की धाराओं में मामला दर्ज कराया। वहीं मृतक के बड़े भाई सतपाल की तहरीर पर शोरूम मालिक बिजेंद्र, उसके बेटे प्रशांत, सौरभ व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर मृतक विक्रम के परिजनों ने कई दिनों तक तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना भी दिया था। यह हत्याकांड लखनऊ तक गूंजा उठा था। हालांकि बाद में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया था। इसके बाद मृतक विक्रम की मां बहन ने हत्याकांड का फर्जी खुलासा करने का आरोप लगाकर एसपी कार्यालय बागपत में आत्मदाह की कोशिश की थी। अब फिर से हत्याकांड ने तूल पकड़ लिया है। मृतक विक्रम के भाई सत्यवीर ने शासन से विक्रम हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग उठाई थी। इसके बाद इस मामले में जांच सीबीसीआईडी ने शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड की जांच करने को बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी टीम मेरठ के इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया के नेतृत्व मेें टीम ने नगर में डेरा डाल लिया और इस हत्याकांड की बारीकी से जांच दोबारा से शुरू कर दी है। इस संबंध में सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने कहा इस हत्याकांड से जुडे़ हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस केस से जुडे़ हर व्यक्ति, शव का पीएम करने वाले चिकित्सकों सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पहले दिन टीम ने सरकार अस्पताल से हत्याकांड से संबंधित दस्तावेज लेने की कोशिश की, सूत्रों ने बताया कि शीघ्र दस्तावेज मिल जाएंगे। साथ ही टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें