फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग सेंटरों का हाल देखा और जमातियों की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी नगर में पहुंचे और हॉटस्पॉट एरिया सहित नगर में बनाएं गए क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसकी रिपोर्ट शासन को साैंपी जाएगी।
विज्ञापन

नगर में अब तक कोरोना पॉजिटिव के दस केस आ चुके हैं। सोमवार को लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार नगर में पहुंचे और नगर में बनाएं गए हॉट स्पॉट एरिया और क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन सेंटर पर कितने जमाती ठहराएं गए थे, उनके खानपान की क्या व्यवस्था थी, नगर में जमाती कब आए और कितने दिन रहने के बाद यहां से रवाना किया गए, कितने लोगों को होम क्वारंटीन रखा गया है के अलावा हॉट स्पॉट एरिया कौन-कौन से आए आदि की जानकारी जुटाई। उन्होंने बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को ओर अधिक अलर्ट रहने के निर्देश दिएं। साथ ही उन्होंने डीएम शकुंतला गौतम और सीएमओ डॉ. आरके टंडन से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। नोडल अधिकारी के साथ एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें