फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नेहरू रोड पर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर के बाहर शुक्रवार की देर रात्रि दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मारपीट का यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दे कि शुक्रवार को दिगंबर जैन मंदिर कमेटी का चुनाव होना था। जिसका समय तकरीबन रात्रि साढ़े सात बजे रखा गया था। जैन समाज के लोग नेहरू रोड स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर एकत्रित हुए। तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सत्येन्द्र बावली ने पुलिस को दी तहरीर में दस-बारह लोगों पर दीपक व अमित आदि के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उधर चुनाव भी स्थगित कर दिया गया। उधर कोतवाल का कहना है कि काफी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें