बड़ौत। हिलवाड़ी गांव मेें 19 अप्रैल को मतदान के दौरान वोट न देने से नाराज कुछ लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला बोल दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। उधर पीड़ित की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट व घर में घुसकर हमला बोलने की कई वीडियों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
सईद पुत्र समेदीन अब्बासी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि चुनाव में हमने भी अपने मत का प्रयोग किया, लेकिन विपक्षीगणों का लगा कि हमने उनके पक्ष में वोट नहीं डाला। इसी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोग घर में घुस गए। उन्होंने पत्नी रफीकन, बेटा जोनी व सईद को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर पुलिस ने रियाजुददीन, मुस्तकीम व रहीसूददीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।