फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को मिलने चाहिए दस-दस लाख और सीबीआई करें जांच

विज्ञापन
बागपत शराब कांड : चमरावल गांव में मृतक श्यामलाल के बेटे देवेन्द्र से घटना की जानकारी लेते रालोद क? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सपा और रालोद के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे चमरावल गांव, पीड़ित परिवारों से मिले
विज्ञापन

- कहा प्रशासन प्रकरण की लीपापोती करने में जुटा, सामने आना चाहिए सच
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। चमरावल गांव में शराब से छह लोगों की मौत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडलों ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी। शनिवार को गांव पहुंचे सपा और रालोद नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने सीबीआई जांच की मांग की। सीएम योगी आदित्यनाथ को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भेजते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान और अतुल प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। अतुल प्रधान ने कहा कि अवैध शराब तस्करी की जा रही है। लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। चमरावल गांव के मामले की जांच के बजाए दबाने की कोशिश की जा रही है। मेरठ और बागपत के नौ लोगों की मौत की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में नगेंद्र चौधरी, जतिन प्रधान, विपिन नागर, रविंद्र जैन, मनित, मास्टर राधे गुर्जर, कर्मवीर प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रामपाल धामा, ओमवीर तोमर और डॉ जगपाल तेवतिया ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और निष्पक्ष जांच की मांग सरकार से की। नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि मौत जहरीली शराब से हुई है। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और मुआवजा देने की मांग की। रवि शंकर, नवीन त्यागी, सतीश गौड़, सुरेश शर्मा, श्याम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

चमरावल में पुलिस बल तैनात, एसडीएम और सीओ ने किया दौरा
बागपत। चमरावल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सदर अनुभव कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने गांव का दौरा किया। इसके अलावा जगह-जगह छापा भी मारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें