फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को मिले 20 लाख मुआवजा और नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद और सपा नेताओं ने नाव हादसे पर दुख जताया। यमुना नदी में होने वाले अवैध रेत खनन पर रोक लगाने की मांग रखी। पीड़ित परिवारों को बीस लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित परिवारों के घर पर जाकर हिम्मत बंधाई। सोनीपत स्टैंड स्थित रालोद कार्यालय पर हुई बैठक में पीड़ितों के लिए बीस लाख रुपये का मुआवजा मांगा गया। इसके अलावा एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की। बागपत जिले में यमुना नदी में अवैध रेत खनन को रोकने की मांग भी की। कहा कि अवैध नावों का संचालन रोका जाए। हादसों को रोकने के लिए कमेटी बनाई जाएं। ओमवीर सिंह ढाका, अजहर खां, अमित जैन, जय कुमार, कृष्णपाल, दुष्यंत पंउति, कलीम अल्वी मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की रात यमुना नदी पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिले और हादसे पर दुख जताया। हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने जताया दुख
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हादसे पर दुख जताया। पीड़ित परिवारों को बीस-बीस लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें