बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई परीक्षा के तहत शुक्रवार को जनपद के 13 केन्द्रों पर इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र विषय का पेपर हुआ। 14 छात्र अनुपस्थित रहे। माउंट लिटरा स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चौधरी व जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि पेपर काफी आसान रहा। शिक्षिका शबाना ने बताया कि पेपर काफी आसान था। सभी प्रश्न सेलेबस के अंदर से ही पूछे गए थे। परीक्षा छूटने के बाद छात्र भी काफी खुश नजर आए। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि कुल 881 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 867 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे।