फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन साथियों को किया गिरफ्तार, दो तमंचे, बाइक और चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। पुलिस की शनिवार रात शातिर चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक चोर पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नलकूपों पर चोरी करने वाला एक शातिर चोर गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। शनिवार रात बड़ौत पुलिस ने गिरोह की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दीपक उर्फ अली निवासी वाजिदपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने उसके तीन साथी सोनू निवासी वाजिदपुर, संजय व दीपक निवासी कनवाड़ा थाना दोघट को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एसओजी की टीम भी मौजूद रही। घायल चोर को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चोरी का माल, दो तमंचे, एक चाकू व एक बाइक बरामद की है। बताया कि शातिर चोर पिछले कुछ दिनों से बागपत में अलग-अलग स्थानों पर नलकूपों से सामान चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें