फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्मेसी में दाखिले के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्रों की हुई जांच

Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। फार्मेसी में दाखिले के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया समाप्त होने पर शनिवार को नगर के दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक परिसर में विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद प्रवेश किया जाएगा और नवंबर से शिक्षण सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन

फार्मेसी कोर्स में जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए 27 जून से प्रथम चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई थी। करीब 700 सीटों को भरने के लिए चार चरण निर्धारित किए गए थे। चौथे चरण की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। सभी चरणों का समापन होने के बाद 700 में से करीब 500 से अधिक सीटें आवंटित की जा चुकी है।
दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ़ अजय त्यागी ने बताया कि शनिवार को कॉलेज परिसर में शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई जो 29 अक्तूबर तक चलेगी। इस बीच विद्यार्थी अपनी फीस भी जमा करा सकते हैं। 31 अक्तूबर तक सभी प्रक्रिया पूर्ण कर नवंबर के पहले सप्ताह से शिक्षण सत्र की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें