फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कॉलोनी में चिकन पॉक्स ने पैर पसारे

Thu, 12 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर की माता कॉलोनी के वार्ड 17 में चिकन पॉक्स की चपेट में 42 लोग आ गए हैं। इनका प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कॉलोनी में गंदगी के कारण लोग संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग पर कैंप नहीं लगाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

माता कॉलोनी के वार्ड 17 में गंदगी के कारण संक्रामक रोगों का कहर बढ़ता जा रहा है, इसकी चपेट में आने से काफी लोग बीमार हो गए हैं। कॉलोनी में चिकन पॉक्स ने पैर प्रसार लिए हैं। आस मोहम्मद (27), सोहेब (15), साकिर (20), बिलाल (06), राखी (15), लक्ष्य (डेढ़ वर्ष), मिंटो (15), मनदीप (15), विपिन (02), अशरफ (10) समेत 42 लोग चिकन पॉक्स की चपेट में हैं।
    कॉलोनी के लोगों ने बताया जगह-जगह गंदगी का राज है। नालियों की सफाई नहीं होती है, जहां जहरीले मच्छर पैदा हो गए हैं, इस कारण संक्रामक रोग फैल रहा है। इनका उपचार सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सकों के यहां चल रहा है। आरोप लगाया स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉलोनी में अभी तक हेल्थ कैंप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

    सीएचसी बागपत अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया माता कॉलोनी में चिकन पॉक्स बढ़ रहा है इसकी जानकारी है। बृहस्पतिवार को कॉलोनी में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें