फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के नहीं मिलेगा वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने 15 अक्तूबर के बाद वाहनों की फिटनेस कराने के लिए हाई सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिल सकेगा। शासन ने 15 अक्तूबर के बाद वाहनों की फिटनेस कराने के लिए हाई सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य कर दी है। इसके अलावा 25 नवंबर तक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने पर व्यावसायिक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि शासन स्तर पर टोल प्लाजा पर वाहनों पर अंकित पंजीकरण चिह्न त्रुटिपूर्ण प्रदर्शित किए जाने से कुछ वाहनों पर बाइक व ई-रिक्शा के पंजीकरण की सूचना मिल रही है। कुछ माल वाहक स्वामियों ने ओवरलोडिंग से बचने के लिए वाहनों के पंजीकरण चिह्न त्रुटिपूर्ण ढंग से अंकित कराकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। शासन ने एक अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों पर 15 अक्तूबर तक डीलर के माध्यम से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के निर्देश दिए है। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने पर वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा 25 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी रजिस्टे्रशन प्लेट न लगवाने पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 19 हजार 500 व्यावसायिक वाहन संचालित
बागपत। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि जिले में 19 हजार 500 व्यावसायिक वाहन संचालित है। इनमें से एक हजार 500 वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी है तथा 18 हजार वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की प्लेट के बिना संचालित हो रहे है। 15 अक्तूबर के बाद किसी भी वाहन का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह लगती है हाई सिक्योरिटी प्लेट
बागपत। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की जिम्मेदारी डीलरों को दी गई है। परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के समय ही नंबर प्लेट के लिए आवेदन वाहन निर्माता कंपनी को चला जाता है। निर्माता कंपनी से नंबर प्लेट वाहन बिक्री करने वाली एजेंसी पर भेजी जाती है। यहीं से यह प्लेट वाहन पर लगाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें