बड़ौत। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज कायम है। दिन दहाडे़ हो रही अपराधिक घटनाओं से महिला व पुरुष कोई सुरक्षित नहीं है।
पूर्व विधायक शुक्रवार को असारा गांव में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के बजाय विनाश की राह पर चल रही है। भाजपा ने देश में सांप्रदायिकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया। भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि विकास विरोधी भाजपा को जनता के साथ मिलकर सबक सिखाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और मंडल प्रभारी सत्यम सैनी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जोरदार वापसी करने जा रही है। जिलाध्यक्ष यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी सरकार से तंग आ चुकी है। बैठक में शकील अहमद व प्रोफेसर राजीव सैन, सत्यपाल पथौलिया, खिलेराम गुर्जर, राकेश सोदाई, हेमंत कुमार, अनिल तोमर, हरेन्द्र एडवोकेट, देवेंद्र सिंह चौहान, शकील अहमद एडवोकेट, शहनाज चौधरी, सुभाष भारद्वाज, विकास तोमर एडवोकेट, यतेन्द्र तोमर, हाकिम चौधरी, अख्तर चौधरी शामिल रहे।