यातायात के नियमों का उल्लंघन पर वाहनों के चालान काटे
बागपत। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 55 वाहनों के चालान काटे।
टीएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक कर नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे। पुलिस ने शनिवार को एमवीएक्ट के अंतर्गत 55 वाहनों के चालान किए।