फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंच भी जमीन नहीं देंगे निवाड़ा के किसान

विज्ञापन
राई थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बागपत के निवाड़ा गांव में पंचायत करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एक इंच भी जमीन नहीं देंगे निवाड़ा के किसान
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में आयोजित पंचायत में किसानों ने भरी हुंकार, 15 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भड़के
जाजल के किसानों के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे निवाड़ा के लोगों को कोतवाली से लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यमुना खादर में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर जाजल और निवाड़ा गांव के किसानों के बीच तनाव बना हुआ है। निवाड़ा में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि कई पीढ़ियों से जमीन उनकी है। किसी को एक इंच जमीन पर भी अवैध कब्जा नहीं करने देंगे। वहीं निवाड़ा के 15 किसानों पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए वापस लेने की मांग की। हरियाणा के पुलिस-प्रशासन पर अवैध कब्जा करने वालों का सहयोग करने का आरोप भी लगाया।
शुक्रवार को निवाड़ा गांव में नाजिम के आवास पर पंचायत हुई। प्रधान के पति सरवर राणा और पूर्व प्रधान रिफाकत अली ने कहा कि ग्रामीणों को एकजुटता दिखानी होगी। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस व प्रशासन और जिले के अधिकारियों के बीच तय हुआ था कि शांति बनाए रखें। किसी भी पक्ष पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। लेकिन निवाड़ा के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इससे सोनीपत के पुलिस-प्रशासन की नियत साफ झलकती है। जमीन पर सालों से निवाड़ा के किसान काबिज हैं। अपनी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। तय किया गया कि अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और हमला करने वाले जाजल के किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पंचायत में अकबर अली, नाजिम, अफजाल, नौशाद, साबर अली, बेगराज, हारून प्रधान, जमील, बाखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घायल ने सुनाई आपबीती
पंचायत के दौरान घायल करमे भी पहुंचा। उसने कहा कि जाजल के किसानों ने उसके ऊपर लाठी डंडे से हमला किया, वह बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिसकर्मियों ने नहीं ली तहरीर
निवाड़ा में पंचायत के बाद किसान तहरीर लेकर बागपत कोतवाली पहुंचे। प्रधान के पति सरवर राणा ने बताया कि कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने उनकी तहरीर तक नहीं ली। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल सोनीपत के राई क्षेत्र का है। राई थाने में ही मुकदमा दर्ज होगा।
जेल में तौहीद, फिर भी दर्ज हो गया मुकदमा
जाजल गांव के रणधीर सिंह की ओर से निवाड़ा के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा राई थाने में दर्ज किया गया है। निवाड़ा के पूर्व प्रधान रिफाकत का कहना है कि जेल में बंद तौहीद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इससे जाहिर है कि सोनीपत के किसान गलत मुकदमे दर्ज करा रहे हैं और वहां की पुलिस भी उनका साथ दे रही है।
विज्ञापन

हरियाणा के साथ इन गांवों का है टकराव
जिले के सांकरौद, मवी कलां, मवी कलां बांगर, नंगला बहलोलपुर, काठा, पाली, बागपत खादर, खंडवारी खादर, सिसाना खादर, निवाड़ा खादर, गौरीपुर खादर, नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, खेड़ी प्रधान, अकबरपुर ठसका खादर, कोताना, जागोस, शबगा, ककौर, बदरखा, छपरौली, कुर्डी, नांगल, टांडा गांव के खादर क्षेत्र की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें