फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को दिया लेन ड्राइविंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिफेरल पर वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों व कार्यालय में आए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदनकर्ताओं को लेन ड्राइविंग व रांग साइड में ड्राइविंग न करने का प्रशिक्षण दिया। एक्सप्रेस-वे पर चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर दवाई उपलब्ध कराई गई।
मंगलवार को एआरटीओ सुभाष राजपूत ने वाहन चालकों को वाहन को सड़क के बाई ओर चलाना, वाहन की गति पर नियंत्रण रखना, सड़क के किनारे बाई ओर अंतिम पट्टी के बाद वाहन न चलाना, सड़क पर बने संकेतों के अनुसार वाहनों का संचालन करने के बारे में जानकारी दी। संभागीय निरीक्षक विनय कुमार ने चालकों को लेन ड्राइविंग व रांग साइड ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस की उपयोगिता व निलंबन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत विभाग की ओर से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मवींकला टोल प्लाजा पर 53 व्यावसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दो चालकों का रक्तचाप अधिक पाए जाने पर दवाई उपलब्ध कराई गई। टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के चालान भी किए। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार, डॉ रुपल अग्रवाल, डॉ श्रीकेश, टीएसआई के प्रसाद, संजीव सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें