फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर वाहन ने आजमगढ़ के चालक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईपीई पर वाहन के कुचलने से आजमगढ़ निवासी केंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर आजमगढ़ रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन

आजमगढ निवासी रतनलाल यादव पुत्र रामअवध केंटर चलाता था। बुधवार की रात्रि में वह हरियाणा से केंटर में माल लादकर गाजियाबाद जा रहा था। जब वह रात्रि मे ईपीई पर यमुना नदी पुल के पास पहुंचा। तभी अचानक उसके केंटर का टायर फट गया। और वह केंटर को मार्ग किनारे खड़ा कर टायर बदलने लगा। तभी अचानक किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। साथ ही केंटर में भी तेज टक्कर लगने से केंटर की बाडी भी फट गई। केंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। केंटर चालक रतन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने बागपत पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाने के साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें