विशाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराते परिजन
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम वाजिदपुर गांव के पास हादसे में किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
वाजिदपुर गांव का रहने वाला 16 वर्षीय विशाल पुत्र संजीव बृहस्पतिवार रात घर जा रहा था। बताया कि सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।