संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। दिल्ली की डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़ी कांगरान गांव के वरुण तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण सहित चार पदक जीते, उनके पदक जीतने पर परिवार व गांव के लोगों ने खुशी जताई।
शूटिंग चैंपियनशिप में गढ़ी कांगरान गांव के वरुण तोमर ने सीनियर व जूनियर वर्ग के फाइनल में दस मीटर एयर पिस्टल में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा टीम में शामिल रहकर रजत पदक जीता। वहीं 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ी के पिता मास्टर विशेष तोमर ने बताया कि पहले भी कई बार शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुका है। खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।