बागपत में वायरल हुई विडियो में घर में लाठी डंडे लेकर घुसे युवक
- फोटो : BAGHPAT
महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस का कहना, मामला मकान के विवाद का
संवाद न्यूज एंजेसी
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। इसका वीडियो वायरल हुआ है। महिलाओं ने कोतवाली में छेड़छाड़ और मकान पर कब्जे का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। कहना है कि मामला मकान के विवाद का है।
पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे कुछ युवक लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुुरू कर दी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की। परिवार के लोगों ने आरोपियों की मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दी। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है। मकान का विवाद बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो वायरल की जांच की जाएगी। जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।