फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी मैच में वनस्थली ने मदर टेरेसा एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-मदर टेरेसा एकेडमी में हुआ एक दिवसीय मैच, खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटेा संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मदर टेरेसा एकेडमी में शनिवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने मदर टेरेसा एकेडमी की टीम को 52-40 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की संचालिका सविता राणा व प्रबंधक रुपेश राणा ने फीता काटकर किया। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला मदर टेरेसा की टीम ने 30-25 के अंतर से जीता। वहीं दूसरा मुकाबला वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने 25-20 से जीता। फाइनल मुकाबले में वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने मदर टेरेसा एकेडमी की टीम को 52-40 के अंतरों से हराया। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें