फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन का वैक्यूम काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव रेलवे फाटक पर रविवार की सुबह शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का असामाजिक तत्वों ने वैक्यूम काट दिया। इससे ट्रेन करीब 10 मिनट तक फाटक पर ही खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे। उधर, फाटक बंद होने से जाम में फंसे वाहन चालकों ने हंगामा कर रेलवे विभाग से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों के वैक्यूम काटना आम बात होकर गई है। रविवार की सुबह 11 बजे शामली से दिल्ली जा रही 51910 यात्री ट्रेन का बड़ागांव रेलवे फाटक पर असामाजिक तत्वों ने वैक्यूम काट दिया। इससे ट्रेन फाटक पर करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। इससे यात्री तो परेशान हुए है, फाटक के दोनों तरफ भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने वैक्यूम जोड़ा। इसके बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। उधर, जाम में फंसे वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। रेलवे अधिकारियों से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान अंकित, मुकेश, संजीव, राजेश, सतबीर, प्रवीन, अंकित, मोहन, रविंद्र, सुशील, विकास, नवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें