फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली विधायक ने किया चीनी मिल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली विधायक ने किया चीनी मिल का निरीक्षण
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह ने रमाला चीनी मिल का निरीक्षण किया। मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। जीएम ने बताया कि नए पेराई सत्र का 20 दिसंबर तक का लगभग 20 करोड़ रुपये भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक ने रमाला मिल का निरीक्षण किया। टरबाइन, गन्ना चेन, बाउलिंग हाउस का निरीक्षण कर जानकारी ली। विधायक ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसान भवन की स्थिति में सुधार के निर्देश भी दिए। उधर, चीनी मिल के जीएम डॉ. आरबी राम ने बताया कि जिन किसानों का बेसिक कोटा 60 कुंतल तक था, उनका अब तक पूरा इंडेंट जारी कर दिया गया है। छोटी जोत के करीब 1393 किसानों को लाभ हुआ है। ऐसे किसानों को अब इंडेंट का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मिल ने नए सत्र का 20 दिसंबर तक का बकाया भुगतान 20 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। जो सोमवार तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। अश्वनी तोमर, सुभाष चौहान और सुमित पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें