फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर पड़ा वैक्सीन का टोटा, 1730 डोज शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में वैक्सीन कमी हो गई है। अब स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 1730 डोज शेष है। शनिवार को वैक्सीन न मिलने पर केवल छह केंद्रों पर ही टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया गया है। समय पर डोज मिलने पर केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पूर्व में दस फरवरी को जिले में कोरोना वैक्सीन समाप्त होने पर टीकाकरण प्रभावित हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 11 अप्रैल को मेरठ से एक हजार वैक्सीन मंगवाकर टीकाकरण शुरू कराया गया था। 12 अप्रैल को विभाग को 15 हजार और 14 अप्रैल को छह हजार नौ सौ डोज मिली थी। अब शुक्रवार को विभाग के पास फिर से वैक्सीन का टोटा पड़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास 1730 वैक्सीन शेष बचीं है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि विभाग के पास 1730 डोज शेष है। वैक्सीन के अभाव में शनिवार को जिले में छह सत्रों में टीकाकरण कराया जाएगा। वैक्सीन मिलने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें