फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्लस का पायलट प्रोजक्ट- सोमवार से बिना पंजीकरण के शिविर लगाकर होगा खेकडा ब्लाक के सभी 18 प्लस का वैक्सीनेशन, ब्लाक में बने 13

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर और क्षेत्र के सभी 37 गांवों में सोमवार से 18 प्लस का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होगा। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की दर्जनों टीमें कैंप लगाकर टीका लगाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस पायलट प्रोजेक्ट की व्यापक तैयारी कर ली है। एडरा इंडिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसको लेकर रविवार को कई गांवों में अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चयनित ब्लॉकों में 18 प्लस के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का टीकाकरण करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें खेकड़ा ब्लॉक का भी चयन हुआ है। यहां 25 वार्डों में पांच कलस्टर और देहात के 37 गांवों में 8 कलस्टर निर्धारित किए हैं। इनमें 21 जून से स्वास्थ्य विभाग की दर्जनों टीम एक साथ कार्य करेंगी। वे 18 प्लस सभी नागरिकों को टीका लगाएंगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उक्त कार्यक्रम को लेकर रविवार को एडरा इंडिया के बीएमसी शमशाद अली और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव सरफाबाद, सिंगौली तगा, नवादा आदि में अभियान चलाकर ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आंगनबाड़ी राजबाला, संगीता, आशा, तानिया, कोटेदार सतीश, कम्यूनिटी मोबिलाइजर, रामवीर, लक्ष्मण, आशा संगिनी मिथलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें