फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रोज खेलने का मंत्र दे गए थे मिल्खा सिंह

विज्ञापन
21 नवंबर 2016 को बागपत के आईपीएस स्कूल में बच्चों द्वारा अपनी जीवन प्रस्तुति दिए जाने पर भावुक होते म? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पांच वर्ष पूर्व आईपीएस स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में शामिल होने बागपत आए थे
विज्ञापन

बच्चों के साथ केक काटकर अपना 87वां जन्मदिन भी मनाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह करीब पांच वर्ष पूर्व आईपीएस स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बागपत आए थे। मिल्खा सिंह ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना 87वां जन्मदिन भी मनाया था। बच्चों ने उनके जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया था, जिसमें अपने संघर्षों को यादकर मिल्खा सिंह भावुक हो गए थे।
विज्ञापन

आईपीएस स्कूल के चेयरमैन अजय चौधरी के मुताबिक 20 नवंबर 2016 को मिल्खा सिंह स्कूल आए थे। उनकी पत्नी स्वर्गीय शशि चौधरी, बेटे अक्षय, बेटी आंचल, प्रमेंद्र धामा तथा स्कूल के स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया था। उनके जन्मदिन की तैयारी पहले से ही कर रखी थी। बच्चों के साथ मिल्खा सिंह ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया। मंचन के दौरान अपने जीवन संघर्षों को यादकर मिल्खा सिंह भावुक हो गए थे। मिल्खा सिंह ने रेस व अन्य खेलों में विजेता बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया था। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मिल्खा सिंह ने स्वस्थ रहने के लिए रोजाना खेलने का मंत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें