फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका व्यापार समझौते से किसान होंगे बर्बाद : ओमवीर तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-तीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौता से किसान बर्बाद होंगे, क्योंकि यह किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है। प्रधानमंत्री किसान हितैषी होने का सिर्फ नाटक करते हैं, जबकि किसानों के हितों में कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है और उनको हक दिलाया है। कहा कि अमेरिका व्यापार समझौता, तीन कृषि कानून, किसानों की बिजली पानी की समस्या के अलावा गन्ना बकाया भुगतान आदि मांगों को लेकर 24 मार्च को बामनौली में होने वाली किसान मजदूर पंचायत का कांग्रेस समर्थन करेगी। उन्होंने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला आदि नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें