फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर महिला चिकित्सक न मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। सीएचसी पर बृहस्पतिवार को महिला चिकित्सक न मिलने पर मरीजों और उनके तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं की स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख सीएचसी अधीक्षक मरीजों के बीच पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बड़ौत, कोताना, लुहारी, रंछाड़, लुहारी सहित अन्य गांवों की महिला मरीज सीएचसी पहुंची और जांच कराने को लेकर लाइन में खड़ा होकर पर्चियां बनवाई। मगर, महिला चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिली। काफी देर इंतजार करने के बाद जब महिला चिकित्सक नहीं आई तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कहना था कि चिकित्सक पिछले एक घंटे से नदारद है। यह भी आरोप था कि आए दिन महिला चिकित्सक इसी तरह की लापरवाही करती है। हंगामा बढ़ता देख सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। बताया कि महिला चिकित्सक किसी आशा के कहने पर ओपीडी से बाहर एक अन्य महिला मरीज को देखने गई थी, जिस कारण वह लेट हो गई। इस दौरान पर बबीता, सुनीता, ममता, नीतू, पारुल, मुस्कान, इमराना, काजल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें