बागपत। गाड़ी साफ न करने पर कक्षा छह के छात्र से मारपीट के मामले में निलंबित प्रधानाध्यापक को उसी स्कूल से अटैच करने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में हंगामा कर नाराजगी जताई।
लोगों ने बताया कि गत सात मई को बड़का गांव निवासी राकेश के पुत्र वंश को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हारून अली मुनव्वर ने मारपीट कर घायल कर दिया था। छात्र ने प्रधानाध्यापक की गाड़ी साफ करने से मना कर दिया था। इस मामले में परिजनों व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली मेें प्रदर्शन करने के बाद डीएम के आदेश पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था। आरोप लगाया कि निलंबित प्रधानाध्यापक को उसी स्कूल में अटैच कर दिया गया है। उधर, एबीएसए प्रकाश चंद ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है।