बड़ौत। नगर के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित मिनी बस यूनियन कार्यालय पर बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सरकार द्वारा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया गया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का आहवान किया गया।
रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम में अनियंत्रित बढ़ोतरी हो चुकी है, किसानों का फसलों का दाम, गन्ना भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। इस कानून के विरोध में चौधरी अजीत सिंह व रालोद महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक मेें चांद, सुधीर कुमार, यशपाल सिंह, दयानंद शर्मा, तेजराम, तेजवीर सिंह आदि रहे।