फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले निर्माण पर दूसरे दिन भी हंगामा, काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक दूसरे दिन भी नाले निर्माण के कार्य को लेकर हंगामा हुआ। दुकानदारों ने नाला निर्माण के लिए ली जा रही जगह में अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार नहीं माने। नतीजतन नाला निर्माण में लगे लोगों को काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रालोद नेता संजीव मान और अन्य दुकानदारों ने कहा कि हाईवे पर बनाए जा रहे नाले की सीध में यहां भी निर्माण कार्य होना चाहिए। हाईवे निर्माण में लगे कर्मचारियों ने पुराने नाले के आधार पर नए नाले निर्माण की बात कहीं। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर एसएसआई धुरेंद्र सिंह कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने कहा कि हाईवे पर बनाए गए नाले की सीध पर ही निर्माण का कार्य होने दिया जाएगा। काफी देर तक पुलिस दोनों पक्षों को समझाती रही। नतीजा न निकलने पर बाद में पुलिस लौट गई। इसके बाद हाईवे निर्माण में लगे कर्मचारियों ने कार्य रोक दिया।
इस संबंध में निर्माण कंपनी के जेई राकेश त्रिपाठी का कहना था कि सर्वे के मुताबिक ही नाले का निर्माण कराया जा रहा है। उधर, रालोद नेता संजीव मान का कहना था कि किसी भी सरकारी काम मेें बाधक नहीं है, लेकिन नियमानुसार ही नाले का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें