फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक न मिलने पर मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीएचसी पर तैनात पुरुष व महिला चिकित्सकों की अनुपस्थिति लगातार जारी है। शनिवार को महिला चिकित्सक न मिलने पर विभिन्न गांवों की महिलाओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इलाज न मिलने पर उन्हें विवश होकर लौटना पड़ा। सीएमओ से व्यवस्था में सुधार के साथ ही लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को अलावलपुर, औसिक्का, जौनमाना, बोहला आदि गांवों की कई महिलाएं एलर्जी, बुखार, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों का उपचार कराने पहुंची। महिलाओं ने लाइन में लगकर पर्चियां तो बनवा ली, लेकिन महिला चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं मिली। एक घंटा इंतजार के बाद जब महिला चिकित्सक नहीं आई तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कोमल, रूकसाना, रितु, राजकली, बबीता, सुमन ने बताया कि दो-तीन दिनों से सीएचसी का चक्कर काट रहे है, लेकिन चिकित्सक अधिकांश समय गायब रहतेे है। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर सीएमओ कार्यालय का घेराव करने की बात कहीं।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। इस संबंध में चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर आने व मरीजों को देखने के लिए कहा गया है। यदि इसके बावजूद वे लापरवाही करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें