बड़ौत। राशिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए परिजनों ने शनिवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं, जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद परिजन लौट गए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया पांच दिन पहले बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर दाहा गांव निवासी राशिद पुत्र यूसुफ की हत्या की। इस मामले में मृतक राशिद की मां साबरा ने हारूण उर्फ काला, फारूख, और सोनू, अमजद, मित्तल उर्फ आशु निवासी दाहा और भूरा निवासी माल माजरा के खिलाफ कोतवाली में नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पांच दिन भी एक भी हत्यारोपी को नहीं पकड़ पाई है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। सूचना पर इंस्पेक्टर अजय शर्मा उनके बीच पहुंचे और उन्हें बताया हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पानीपत, असारा, ईदरीशपुर आदि जगहों पर दबिशें चल रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। प्रदर्शन में शाबरा, अफसाना, नौशाद, प्रवेश, कोमल, मोहब्बत अली, शाजिद, गय्यूर, मलखान, यामीन, शाहिद, रूकसाना आदि शामिल रहे।