फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का डीएसओ दफ्तर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुगलपुरा के लोगों ने सोमवार को राशन डीलर के खिलाफ डीएसओ कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने और विरोध करने पर महिलाओं से गालीगलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर डीलर का लाइसेंस निरस्त करके अन्य व्यक्तियों को राशन वितरण करने की जिम्मेदारी देने की मांग की।
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय पहुंचे मुगलपुरा के उपभोक्ताओं का कहना था कि राशन डीलर लोगों को मानक के अनुसार राशन का वितरण नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि डीलर दुकान पर राशन लेने जाने वाले लोगों को मशीन में अंगूठा लगाने के लिए अपने घर पर बुलवाता है। वहां अगले महीने राशन देने के लिए बोला जाता है। इसके अतिरिक्त लोगों को यूनिट के आधार पर दो से तीन किलो कम राशन प्रति कार्ड दिया जा रहा है। विरोध करने पर डीलर लोगों से गालीगलौज करता है। उन्होंने पूर्ति अधिकारी से डीलर के खिलाफ जांच करके उसका लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की। वहीं, पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने लोगों को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सबीना, शमा, सादिया, नईमा, शबाना, हसीना, मोहसिना, तालिम, मोमीन, शौकत, अमजद खान, समीना, यासीन, अमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें