बागपत। पाबला बेगमाबाद में सीढ़ी का लिंटर गिर गया। उसने नीचे बैठी वृद्ध महिला मलबे में दबकर घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को घर में सीढ़ी का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह वृद्धा परसंदी सीढ़ी के नीचे रखे चूल्हे के पास सर्दी से बचने को बैठी हुई थी। इसी दौरान सीढ़ी का लिंटर गिर गया। मलबे में दबकर परसंदी घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल स्टाफ से नोकझोंक हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौकेे पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए वृद्धा के शव को ले गए।
इस संबंध में सीएमएस डाक्टर बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप ग्रामीण गलत लगा रहे है। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि वृद्ध महिला के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।