फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने 2020 में खर्च किए 90 करोड़, नहीं सुधरी गांवों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायतों के आखिरी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। ग्राम पंचायतों में कार्यकाल पूर्ण होने के दो दिन में छह करोड़ 59 लाख रुपये की राशि पंचायत के खातों से निकाली गई है। इसके बावजूद विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। शत प्रतिशत सार्वजनिक शौचालय निर्माण, तालाबों की सफाई और अन्य विकास कार्य नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

जिले में 245 ग्राम पंचायत है। शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है, जबकि 95 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण होना है। आखिरी वित्तीय वर्ष में जिले की ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए शासन से पांचवें वित्त में 11 करोड़ रुपये व 15वें वित्त में 22 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की गई। इसमें से जिले में पांचवें वित्त से आठ करोड़ 54 लाख व 15वें वित्त से 17 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। दोनों वित्त के अलावा जिले में 63 करोड़ 74 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2019-20 की राशि से खर्च किए गए है। जिले में एक अप्रैल से 25 दिसंबर तक विकास कार्यों पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।
जिला परियोजना प्रबंधक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक अप्रैल 2020 से 25 दिसंबर तक कुल 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसमें 26 करोड़ 26 लाख रुपये पांचवें व 15वें वित्त से और शेष 63 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि वित्तीय वर्ष 2019-20 की बची राशि से खर्च किया गया है।
विज्ञापन

दो दिन में ग्राम पंचायतों में ब्लॉकवार निकाली गई राशि
ब्लॉक का नाम राशि (करोड़ में)
बागपत 1.80
बड़ौत 1.42
पिलाना 0.49
छपरौली 0.82
बिनौली 1.18
खेकड़ा 0.88
कुल 6.59
5वें व 15वें वित्त में खर्च की गई राशि (करोड़ में)
ब्लॉक 5वां वित्त 15वां वित्त
बागपत 1.82 3.10
बड़ौत 1.84 3.67
खेकड़ा 0.78 1.65
छपरौली 1.03 2.49
बिनौली 1.51 3.66
पिलाना 1.56 3.15
कुल 8.54 17.72
जिले में वित्तीय वर्ष में पांचवें व 15वें वित्त से 33 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त हुई है। इसमें से 26 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए गए है। जिले भर में इस वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों पर 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। कार्यकाल पूर्ण होने के दो दिन में ग्राम पंचायतों में छह करोड़ 59 लाख रुपये की राशि निकाली गई है। - डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें