फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली में हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौली गांव में तंत्र क्रिया के लिए भैंस की पूछ काटने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हंगामा किया। पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बड़ौली गांव के रहने वाले अमित के पास तीन भैंस हैं, जो उनके घेर में बंधी रहती हैं। अमित ने बताया कि रविवार रात किसी ने एक भैंस की पूछ काट ली। सोमवार सुबह जब दूध निकालने के लिए वह घेर में गया तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तंत्र विद्या के लिए भैंस की पूछ काटने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं गांव में हो चुकी हैं, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोतवाली पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की उनके साथ नोकझोंक हुई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीण शांत हुए। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर भेजी गई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें