फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाटरकूलर को लेकर पंचायत घर में हंगामा, कुर्सियां चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटरकूलर को लेकर पंचायत घर में हंगामा, कुर्सियां चलींछपरौली। बोडढा गांव के पंचायत घर में बुधवार को वाटरकूलर को लेकर प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता जसवीर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कुर्सियां भी चलीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जसवीर ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को गांव के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी अशरफी लाल और जल निगम के जेई की एक समिति गठित की गई थी। बुधवार को समिति के अधिकारी बोडढा गांव के पंचायत घर पर पहुंचे। उन्होंने पांच जुलाई तक सभी दस्तावेज पूरे करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि पंचायत घर के नाम पर लगाया गया वाटरकूलर प्रधान के घर में लगा है। उसने मांग की कि इसे पांच जुलाई से पहले पंचायत घर में लगाया जाए। इसी बात को लेकर प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष में कहासुनी हुई और हंगामा बढ़ गया।
-पुलिस कार्रवाई और जांच
प्रधान पक्ष की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया और चौकी ले गए। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्ष चौकी पर आए थे। हालांकि, वे बिना कोई तहरीर दिए ही चले गए। पुंडीर ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें