बागपत एसपी कार्यालय पर हंगामा कर रही समूह सखी को समझाती महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। एनआरएलएम के ब्लाक मिशन प्रबंधक के साथ मारपीट के मामले में प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समूह सखियों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा किया।
बागपत ब्लाक परिसर में बृहस्पतिवार को काफी संख्या में समूह सखियां एकत्रित हुईं और वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर एसपी कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने ब्लाक मिशन प्रबंधक से मारपीट के मामले में ट्योढी गांव के प्रधान की गिरफ्तारी की मांग उठाई। गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले की 50 हजार समूह सखियों के साथ मिलकर धरना देने की चेतावनी दी।
पुलिस कर्मियों ने उनको समझाने का प्रयास किया और काफी देर तक गहमागहमी होती रही। पुलिस कर्मियों के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद वह शांत हुई। इस दौरान कविता, पिंकी, रविता, बोबी, रीता, रंजीता, सीता, राजेश्वरी, रेशमा, संगीता, साक्षी, रीता, मोनिका, पूजा आदि मौजूद रहीं।