दोघट। भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी से गांव में बीमारी फैलने की आशंका है। इसकी बदबू से ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इकाइयों के विरोध में हंगामा किया।
ग्रामीणों का कहना था कि एनजीटी इकाइयों को गांव के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की गई थी, मगर आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं हुआ। अब भी गांव में रात्रि में चर्म शोधन किया जाता है। जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, बीमारी फैलने की आशंका है। उन्होंने हंगामा कर इकाइयों को गांव के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की। इस मौके पर जितेंद्र राणा, पूर्व प्रधान देवेंद्र राणा, सुखवीर सिंह, कालूराम, पप्पू राणा, यासीन खां, जमील, नूरद्दीन, हरपाल सिंह, जगदीश, बृजपाल एवं हरेंद्र सिंह आदि रहे।