फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण में अनियमितता के विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग पर हो रहे पुलिया के निर्माण में अनियमितता बरतने के विरोध में रविवार को नगर पंचायत चेयरमैन, सभासद और नागरिकों ने हंगामा किया। कहना था कि सड़क कंपनी की ओर से पुलिया का गलत तरीके से दूसरे स्थान पर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण में गांव में जाने वाले रास्ते को मिलाया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिया पहले जिस स्थान पर थी, उसी स्थान पर निर्माण कराने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर निर्माण कार्य न होने देने की चेतावनी दी। इस मौके पर समाजसेवी अनिल गांधी ,नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, चौधरी नवीन कुमार, राहुल, सुनील कुमार, दीपक ठाकुर, चौधरी राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें