फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियरों ने उत्पीडन का आरोप लगा हंगामा किया

विज्ञापन
बागपत के लोक निर्माण कार्यालय में सहायक अभियंता राघवेन्द्र सिंह को ज्ञापन देते डिप्लोमा इंजीनि? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा किया। इंजीनियरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रमुख अभियंता के नाम एक ज्ञापन सहायक अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया तथा हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को अधिकारी पूरी नहीं कर रहे हैं। उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने दर्ज कराए मुकदमे को वापस लेने के साथ ही पदाधिकारियों व सदस्यों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की। ई-एस्टीमेट प्रणाली को जल्द लागू करके पारदर्शिता लाने की मांग की। एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और विभिन्न मांगों को लेकर जल्द वार्ता करने की मांग की गई। इस दौरान संघ के अध्यक्ष हेमवीर कसाना, सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष केपी भारती, संघर्ष समिति चेयरमैन विक्रम सिंह, संरक्षक एसपी सिंह, अभय कुमार, संयोजक गंगा सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृजेश कुमार, काशिफ जिया, अंकित गुप्ता, अमित कुमार, रतन प्रकाश, नरेंद्र कुमार, सलोनी कुमार, वीरेंद्र भाटी, पवन यादव, प्रवीण कुमार, संजय, हरपाल, दिनेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें