फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर पर लगाया अनियमितता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। डौला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीलर पर यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि डीलर राशन वितरण में मनमानी करता है। ग्रामीणों को यूनिट से कम राशन का वितरण किया जाता है और विरोध करने पर धमकी देता है। गांव की महिला सुनीता का कहना है कि उसे छह में से चार यूनिट का राशन ही दिया जाता है। डीलर विरोध करने पर राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी देता है। संतरा देवी ने डीलर पर घटतौली का आरोप लगाया। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस मौके पर रामेंद्र, कल्लू, सतेंद्र, अमरीश, राजकुमार, दिनेश शर्मा, आकाशदीप, छोटू, रणवीर सिंह, दीपक कुमार, श्यामा सिंह मौजूद रहे। उधर, राशन डीलर ऋषिराज का कहना है कि राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती जा रही है। उक्त सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें