फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

बागपत। राशन नहीं मिलने से नाराज मुगलपुरा मोहल्ले की महिलाओं और अन्य लोगों ने डीलर की दुकान पर हंगामा किया । उन्होंने डीलर पर पिछले दो माह से राशन न देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से राशन वितरण कराने व डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने पहुंचे मुगलपुरा के लोगों ने कहा पिछले दो माह से डीलर राशन का वितरण नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में काम के अभाव में लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार ने आम आदमी के लिए राशन की व्यवस्था की है, मगर डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। राशन नहीं मिलने के कारण लोग भूखे मरने की कगार पर हे। उन्होंने डीलर के खिलाफ हंगामा कर शीघ्र राशन वितरण कराने की मांग की। इमराना, इसरार, सौराज, इरशाद ने राशन वितरण की जांच की मांग की। जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने कहा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें