फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ा में युवती को फोन करने पर झगड़ा 

Mon, 02 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
बागपत में नए साल पर युवती को फोन करने को लेकर पलड़ा गांव में युवक और युवती पक्ष में झगड़ा हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। कई लोग चोटिल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने दोघट थाने पर पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इसके अलावा नववर्ष के जश्न में शहर में भी डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवकों में मारपीट हुई है।
विज्ञापन

पलड़ा गांव में एक युवक, गांव की एक युवती के पास रविवार सुबह मोबाइल से कॉल कर रहा था। युवती को फोन करते हुए उसके परिजनों ने देख लिया। जानकारी करने पर युवती ने फोन की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। उसके बाद परिवार के लोग आरोपी युवक के पास पहुंचे। उसके परिजनों से शिकायत की तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों परिवार के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। बाद में उन्होंने दोघट थाने पर पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव का कहना है कि मोबाइल पर बात करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवक डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। मन पसंद गाना बजाने को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। बाद में उनमें मारपीट हुई। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। इसके अलावा भी कई जगह पर मारपीट की घटना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें