फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे ने पकड़े दोनों पैर, भतीजों ने मारी गोलियां... बोले- गांव की महिला से थे अवैध संबंध, रोती रहती थी मां

Tue, 17 Dec 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

नूनाबड़ी गांव में सत्तार का शव घर के पास बनी पशुशाला में मिला था। गोली आंख व सीने में मारी गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।  
विज्ञापन
नहर में मिला अज्ञात बच्ची का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़गांव क्षेत्र के नूनाबड़ी गांव में हुए सत्तार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सत्तार की हत्या उसके बेटे ने ही अपने ताऊ के लड़कों के साथ मिलकर की थी। मृतक सत्तार के गांव की ही महिला से संबंध थे। महिला के लिए सत्तार अकसर अपने बेटे और पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

 

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले नूनाबड़ी गांव में सत्तार का शव घर के पास बनी पशुशाला में मिला था। गोली आंख व सीने में मारी गई थी। मृतक के भाई मामूद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया किया था। इसके बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की। पुलिस पारिवारिक कलह, अवैध संबंध और रंजिश के एंगल पर काम कर रही थी। 
 

पुलिस को गांव की महिला से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। रोजाना परिवार में झगड़े होने की बात पता चली। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दिया। मृतक के बेटे दानिश और उसके ताऊ के लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी के बयानों में विरोधाभास मिला। इसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझती चली गई। बाद में दानिश ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
 

पूछताछ के दौरान दानिश ने बताया कि उसने पिता को ताऊ के लड़के अरमान व बिलाल को साथ लेकर मारा था। उसके पिता सत्तार का गांव की एक महिला से संबंध था। महिला की बेटी की शादी में भी पिता ने कई लाख रुपये खर्च किए थे, जिससे परिवार के लोग नाराज थे। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बोलता था कि मेरे मामले में बोलने की जरूरत नहीं है। इससे नाराज बड़ा बेटा घर छोड़कर गाजियाबाद में रहने लगा था।
विज्ञापन

देवबंद में किसी युवक से लिया था तमंचा
पूछताछ में हत्यारोपी दानिश ने बताया कि उसने देवबंद में किसी युवक से तमंचा लिया था। इसके बाद ताऊ के बेटे अरमान व बिलाल के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया था। दानिश ने पैर पकड़े और अरमान व बिलाल ने गोली मारी। वारदात को अंजाम देकर दानिश घर में जाकर सो गया था, जबकि अरमान व बिलाल अपने घर निकल गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें