फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार, पूछताछ जारी, जल्द खुलेंगे गिरोह के बड़े राज

Mon, 19 Feb 2024 08:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वह किसी दूसरे से परीक्षा दिलाने का झांसा भी अभ्यर्थियों को देते थे। पुलिस ने उनके पास से फर्जी प्रश्न पत्र, एडमिट कार्ड, फर्जी मार्कशीट, मोबाइल फोन और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए।

विज्ञापन


यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस को कुछ युवकों के अभ्यर्थियों को फर्जी पेपर बेचने की जानकारी मिली। जिस पर एसओजी और पुलिस टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बने तीन केंद्रों के आसपास डेरा डाल दिया। बताया कि पाली गांव के पास से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर चेकिंग की गई तो उनके पास से कई फर्जी पेपर, फर्जी मार्कशीट, एडमिट कार्ड, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

Trending Videos

इस मामले में एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि चारों से पूछताछ में अभ्यर्थियों को फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि कई अभ्यर्थियों को फर्जी पेपर बेचकर ठगी भी की गई और वह 10 से 25 हजार रुपये तक पेपर बेच लेते थे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से तीन लाख रुपये की मांग कर दूसरे को बैठाकर परीक्षा कराने का झांसा भी दिया गया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए मोनू उर्फ मनीष निवासी कुर्डी, राजन नवासी हिलवाड़ी, राजेश गौतम निवासी जौनपुर, कार्तिक निवासी गोकलपुरी दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

अभ्यर्थी बनकर घूम रहे थे चारों
पुलिस की माने तो फर्जी पेपर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अभ्यर्थी बनकर दिल्ली रोड पर बने परीक्षा केंद्रों के आसपास घूम रहे थे। जो अपने बैग में दस्तावेज होने का दावा करने लगे, लेकिन जांच में सभी फर्जी निकले।

यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय
विज्ञापन

कितनों को ठगा, जांच में चलेगा पता
फर्जी पेपर बेचकर कितने अभ्यर्थियों से ठगी की गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। जिसमें पुलिस ठगों के संपर्क में आने वाले अभ्यर्थियों का ब्योरा भी जुटा रही है। वहीं, पुलिस ने पहले उनको सॉल्वर गैंग का सदस्य भी समझा था, लेकिन बाद में उनकी पूरी कहानी सामने आई। हालांकि, इस तथ्य पर भी जांच की जा रही है कि उन्होंने किसी को पहले परीक्षा में पेपर तो नहीं कराया है।

यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें