बागपत के दोघट निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सोनू कुमार (28) की सोमवार रात घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सोनू की तैनाती ग्रेटर नोएडा में थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय लगा करंट
दोघट निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सोनू कुमार सोमवार रात घर पर थे। अचानक मकान की बिजली चली गई। बिजली जाने का कारण पता करने के लिए सोनू ने घर के बिजली बोर्ड की जांच की। बोर्ड में कमी मिलने पर वह तार जोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेसुध होकर गिर गए।