पुरा महादेव मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से बनेगी अगरबत्ती
- फोटो : अमर उजाला
2500 लीटर दूध बचाकर गोशालाओं में भेजा
इस बार जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए अभिषेक में इस्तेमाल दूध को नालियों में बहने से बचाया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की पहल पर गर्भगृह के बाहर वालंटियर तैनात किए गए, जिन्होंने दूध को बर्तनों और ड्रमों में एकत्र किया। इसके बाद यह दूध गोशालाओं और लावारिस पशुओं के लिए भेजा गया।
पुरा महादेव मंदिर से बहते दूध को गोशालाओं में भिजवाया
- फोटो : अमर उजाला
पुरा महादेव मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से बनेगी अगरबत्ती
- फोटो : अमर उजाला
3500 किलो फूलों से बनेगी अगरबत्ती
मंदिर में चढ़ाए गए करीब साढ़े तीन हजार किलो फूल और पूजन सामग्री को भी एकत्र किया गया। इन्हें सुखाकर अब अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाई जाएगी। इससे मंदिर परिसर में गंदगी भी नहीं फैलेगी और सामग्री का सदुपयोग होगा।
मेले में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी
पुरा महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेला शुरू हो चुका है, जो आज शाम तक चलेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की हैं।